देहरादून, नवम्बर 14 -- रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशो एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ जिला न्यायाधीश रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग पायल सिंह की मौजूदगी में सेफ ड्रग्स सेफ लाइफ नामक अभियान में तिलवाड़ा के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। औषधि निरीक्षक अमित आजाद के द्वारा मेडिकल स्टोर के लाइसेंस, फार्मासिस्ट के रिकॉर्ड, कोल्ड स्टोरेज फेसिलिटी, एक्सपायर दवाईयां तथा उनके निपटारे की प्रक्रिया, नारकोटिक्स ड्रग के विषय में जानकारी आदि आवश्यक विषयों पर पूछताछ की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.