गाज़ियाबाद, मई 26 -- मोदीनगर। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सुजानपुर दीवार फांदकर घर के अंदर आए बदमाशों ने सेफ का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव मोहम्मदपुर सुजानपुर निवासी मुखीराम चौहान ने बताया कि रात के समय परिवार के लोग अपने कमरे में सो रहे थे। देर रात बदमाश दीवार फांदकर घर के अंदर आए और फिर कमरे में जाकर सेफ अलमारी का ताला तोड़कर दस हजार रुपए की नकदी व सोने चांदी के जेवरात चेारी कर लिए। सुबह होने पर चोरी के बारे में जानकारी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...