जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- टाटा स्टील में वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला मासिक कार्यक्रम एमडी ऑनलाइन बुधवार को आयोजित किया गया। इसमें कंपनी के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने अधिकारियों व कर्मचारियों से सीधे संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान नरेंद्रन ने हाल के दिनों में हुई दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए जीरो एक्सीडेंट के लक्ष्य को हर हाल में हासिल करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यस्थल पर हो रही दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की और कहा कि सेफ्टी मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना होगा और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य करना होगा, तभी जीरो एक्सीडेंट का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने टाटा स्टील जमशेदपुर और कलिंगानगर में उत्पादन को संतोषजनक बताया। हालांकि, उन्होंने इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.