समस्तीपुर, नवम्बर 5 -- चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र के वार्ड 11 मालीनगर ध्रुवगामा गांव में एक किशोर की सेफ्टी टैंक में गिरने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक बालक मालीनगर ध्रुवगामा के कृष्ण मोहन पंडित का पुत्र अमर कुमार (03) बताया गया है। हालांकि परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार बालक घर के आस पास ही खेल रहा था। जिसके बाद वह अचानक गायब हो गया। परिजन सहित आस पास के लोग बालक को करीब 4 घंटे से ढूंढ रहे थे। इसी बीच घर के सामने एक निर्माणाधीन घर के अंदर सेफ्टी टैंक में एक बालक को एक बच्चे ने गिरा देखा। तब जाकर हो हल्ला पर जुटे ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। हालांकि सेफ्टी टैंक में गहरा पानी रहने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने बताया कि सेफ्टी टैंक में थोड़ा जगह खुला है। जिसमें खेलने के दौरान बच्चे क...