बेगुसराय, दिसम्बर 1 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बीहट नगर परिषद क्षेत्र में काम करने वाले सफाईकर्मी नित्य घायल हो रहे हैं व बीमार भी पड़ रहे हैं। उन्हें देखने वाला कोई नहीं है। ये बातें पूर्व वार्ड पार्षद शिवजी कुमार ने कहीं। उन्होंने बताया कि सरकार की घोषणा के बावजूद सफाईकर्मियों को उनका सेफ्टी किट नहीं मिल रहा है। दस्ताना, मौसमी पोशाक, जूता, मास्क आदि उन्हें नहीं उपलब्ध कराया जाता है। वार्ड पार्षद दीपक मिश्र, पंकज मिश्र, मो. इफ्तेखार अंसारी आदि ने क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि सफाई मजदूरों का बहुत बुरा हाल है। कहा कि जब कोई जांच करने आता हैं तो कुछ कर्मियों को पोशाक पहना दी जाती है। इसके बाद क्षेत्र में बिना सुविधा के ही मजदूर काम करने को मजबूर रहते हैं। कहा कि विभिन्न समस्याओं को लेकर बहुत जल्द आंदोलन शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.