खगडि़या, नवम्बर 29 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा शहर के जेएनकेटी स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित राज्यस्तरीय स्कूल सेपकटाकरा (बालक वर्ग) प्रतियोगिता में पटना व तिरहुत की अीम विजयी रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसपी राकेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर की। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में मगध प्रमंडल, पटना प्रमंडल, मुंगेर प्रमंडल, सारण प्रमंडल व तिरहुत प्रमंडल के एक सौ से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19 वर्ग के खिलाड़ियों ने मैच में भाग लिया। मौके पर पटना व मुंगेर के बीच प्रतियोगिता का आयेाजन किया गया। इसमें पटना की टीम विजयी रही। जबकि दूसरे लीग मैच में तिरहुत व मगध प्रमंडल के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें तिरहुत प्रमंडल की टीम विजयी रही। इधर वरीय उपसमाहत्र्ता सह शार...