लोहरदगा, अक्टूबर 11 -- सेन्हा,प्रतिनिधि। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र के सेन्हा-गुमला मुख्य पथ पर बक्सीडीपा का क्षेत्र दुर्घटना संभावित क्षेत्र के रूप में बदनाम हो गया है। इस जगह की सड़कें आए दिन हादसों से रक्त रंजित हो रही हैं। इस वर्ष बीते नौ माह में दो दर्जन से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें अब तक लगभग डेढ़ दर्जन लोगों की जान जा चुकी है और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बावजूद इसके अब तक जिला प्रशासन द्वारा सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिये कोई ठोस पहल नही हो पाई है। इस सड़क पर ट्रैफि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम तक नहीं किए गए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उक्त सड़क पर अक्सर शाम या रात में सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। कहीं न कहीं सड़क पर प्रकाश व्यवस्था की कमी दुर्घटना का कारण बन रही हैं। फ्लैंक भी दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.