लोहरदगा, जनवरी 27 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मिडिल स्कूल में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर कक्षा में लगे इन्वर्टर-बैटरी की चोरी कर ली। प्रभारी प्रधानाध्यापक के अनुसार, 27 जनवरी की सुबह करीब 8:45 बजे जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे। तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। जांच करने पर कक्षा में लगा ल्यूमिनस कंपनी का 1.0 केवीए इन्वर्टर-बैटरी गायब पाया गया। घटना की सूचना तत्काल सेन्हा थाना को दी गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि इससे पहले भी विद्यालय में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। जिसकी जानकारी पूर्व में भी प्रशासन को दी गई थी। लगातार हो रही चोरी से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर चोरों की पहचान करते हुए कड़ी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.