लोहरदगा, जुलाई 7 -- सेन्हा, प्रतिनिधि।नौ दिन तक मौसीबाड़ी में रहने के पश्चात भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर आसीन होकर रविवार को अपने धाम लौट आये। लोहरदगा के सेन्हा और कोरांबे में रिमझिम बारिश के बीच भगवान को मौसीबाड़ी से ठाकुरबाड़ी तक लाने के लिये भक्तों में बड़ी भीड़ नजर आई। सुबह से ही महिला पुरुष और बच्चे बच्चियां भक्तजन मौसीबाड़ी में भगवान पूजन करने में लीन थे।भक्तों द्वारा श्रद्धा के साथ भगवान जगन्नाथ जी की भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ भक्ति भाव से पूजन किया गया। घूरती रथयात्रा में भगवान का रथ खींचने के लिये श्रद्धालु भक्त उत्साहित नजर आये। भक्तों का जय जगन्नाथ और हरिबोल के जयघोष से पूरा वातावरण भक्ति मय लग रहा था। पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि और वैभव के लिये मंगलकामना की। प्रखंड क्षेत्र के कोराम्बे और सेन्हा में घू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.