पूर्णिया, जुलाई 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सेन्ट्रल जेल में बंदी अब आजादी से रह सकेंगे। इसके लिए वार्डों का विस्तार किया जा रहा है। पूर्व से उपलब्ध वार्डों के अलावा वहां 12 नए अतिरिक्त वार्ड बनाए गए हैं। इनमें तीन वार्डों में बंदियों को शिफ्ट किया गया है। शेष वार्डों में बंदियों के रहने के लिए पानी वगैरह की व्यवस्था में जेल प्रशासन लगा हुआ है। सेन्ट्रल जेल के उपाधीक्षक सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि इसके अलावा भी वार्डों का निर्माण किया जा रहा है। बनाए गए सभी वार्डों में 53 बेड लगाए हैं। हाल में जेल में औचक छापामारी के बाद डीएम अंशुल कुमार ने कहा था कि बंदियों को तीन सौ बेडों के नए वार्डों में जल्द शिफ्ट किया जाएगा। उनके निर्देश के बाद जेल प्रशासन ने यह कदम उठाया है। अब तक जेल में क्षमता से अधिक बंदियों को रखा जा रहा था। नए वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.