रामगढ़, जून 7 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सेनेगढ़ा में शुक्रवार को भगवान शिव का पर्व मंडा हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम में शिव भक्तों ने दिन भर उपवास रखकर संध्या में लोटन सेवा, कलश स्थापना, रात्रि में शिव-पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद अहले सुबह शिव भक्त 70 भोगता और 40 भोगताइनों ने दहकते अंगारों पर चलकर फुलकुंदी की। वहीं 10 जोड़ा़ भोगता ने बनस झूला किया। इस दौरान मेला का आयोजन किया गया। जिसमें पश्चिम बंगाल झालदा पुरूलिया और बारीडीह ओरमांझी रांची की छऊ नृत्य टीम के कलाकारों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। इससे पहले मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, डाड़ी भाग वन जिला परिषद सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, रबोध मुखिया उमेश करमाली, पंसस किनिया देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर छऊ नृत्य का उद्घाटन किया। इस अवसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.