गिरडीह, मार्च 18 -- राजधनवार। आदर्श कॉलेज राजधनवार के उर्दू विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ नईमउद्दीन राही के आकस्मिक निधन पर सोमवार को महाविद्यालय में शोकसभा हुई। उनका निधन 12 मार्च 2025 को हो गया था। वे 28 फरवरी 2025 को सेवानिवृत हुए थे। उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए प्राचार्य प्रो डॉ बिमल कुमार मिश्र ने कहा कि डॉ राही के निधन से महाविद्यालय परिवार आहत है। उन्होंने 40 वर्षों तक महाविद्यालय में अपनी अतुलनीय सेवा दी। दु:ख की इस घड़ी में पूरा महाविद्यालय शोक संतप्त परिवार के साथ है। उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। मौके पर डॉ कन्हैया प्रसाद राय, डॉ अनिल बरनवाल, डॉ मधुलिका, युगल किशोर राय , हेमंत कुमार सिंह, डॉ संध्या, विवेक कुमार राय, डॉ कृष्णा, डॉ दुलारी, मनोज कुमार, डॉ जनार्दन, डॉ मधुसूदन, मिथलेश महथा, सनोज कुमार, मनोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.