टिहरी, अप्रैल 5 -- देश सेवा कर सेवानिवृत्त होकर अपने गांव रौतु की वैली लौटे भारतीय सेना के लांस नायक मामराज रावत का गांव में भव्य स्वागत किया गया। जय हिंद के नारों के बीच सैनिक का सम्मान करते हुए उन्हें ढोल-नगाड़ों के साथ मालायें पहनाकर स्वागत कर घर लाया गया। इस मौके पर अवसर पर ब्लॉक प्रशासक सीता रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत, ग्राम प्रशासक भाग सिंह रावत, रिटायर्ड कर्मचारी संघ अध्यक्ष खेमराज भट्ट, सरदार सिंह रावत, धनपाल भंडारी, प्रदीप रावत, दिपेन्द्र रावत, विजयपाल भंडारी, सुजान रावत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.