बिहारशरीफ, जनवरी 2 -- फोटो : सुबेदार-सिलाव के मितवां गांव में रिटायर सुबेदार का स्वागत करते लोग। सिलाव, निज संवाददाता। सेना से रिटायर होने के बाद नगर पंचायत के मितवां गांव निवासी सुबेदार सनोज कुमार सिंह का शुक्रवार को गांव में भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों लोग भुई चौक पर उनकी आगवानी के लिए पहुंचें। सुबेदार ने कहा कि उनका गांव छोटा जरूर है, पर गांववालों का दिल बहुत बड़ा है। यह स्वागत उन्हें जिंदगीभर याद रहेगा। विधायक कौशल किशोर ने बताया कि इनके जैसे सैनिकों की बदौलत ही हमारा देश सुरक्षित है। मौके पर मुख्य पार्षद जयलक्ष्मी, विजय सिंह, रामवृक्ष सिंह, नरेन्द्र कुमार, अनुज सिंह, अजय सिंह, देवन सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...