मोतिहारी, सितम्बर 14 -- कल्याणपुर,निसं। मनि छपरा पंचायत के माधोपुर गोबिंद वार्ड संख्या 7 के नवल प्रसाद व पुष्पा देवी की पुत्री साक्षी लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर अपने परिवार व क्षेत्र के लोगों को गौरवान्वित किया है। इसी माह में साक्षी को आफिसर ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में प्रशिक्षण के बाद एक समारोह में लेफ्टिनेंट पद का प्रमाणपत्र दिया गया। साक्षी ने केन्द्रीय विद्यालय कोलकाता से दसवीं व केन्द्रीय विद्यालय दिल्ली से प्लस टू, गार्गी कॉलेज दिल्ली से स्नातक किया। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के लॉ (कानून)सेन्टर में पढ़ने के दौरान चयन हुआ। उसके बाद चेन्नई में प्रशिक्षण हुआ। साक्षी के दादा जी ने भी सेना में अपनी सेवा दी है। पिता नवल प्रसाद भी सेना में कार्यरत है। साक्षी के चयन पर बधाईयों का तांता लगा है। मनि छपरा के मुखिया गुड्डू सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.