अमरोहा, फरवरी 5 -- हसनपुर (अमरोहा), संवाददाता। भारतीय सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर अमरोहा, लखनऊ व हापुड़ के तीन जालसाजों ने दो भाइयों से 15.67 लाख रुपये हड़प लिए। आर्मी की मोहर लगाकर फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिए। भेद खुलने पर पीड़ितों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। उसने पंचायत में सभी रुपये वापस देने का भरोसा दिलाया लेकिन फिर वह पलटकर नहीं आया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने बुधवारको तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सतेड़ा निवासी मनवती देवी पत्नी बलवीर का कहना है कि उसके बेटे जसवंत व बुद्धसेन नौकरी की तलाश कर रहे थे। दिसंबर 2024 में क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा मिलक निवासी लखीराम उर्फ लक्की उसके पास आया और बोला कि उसका परिचित जनपद हापुड़ के सिंभावली निवासी सुनील व अनूप निवासी लखनऊ जसवंत व बुद्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.