लखनऊ, मई 8 -- एसटीएफ ने सेना में भर्ती के नाम पर करोड़ों रुपये वसूलने वाले गिरोह के मास्टरमाइन्ड रविकांत यादव को गुरुवार शाम विभूतिखंड से गिरफ्तार कर लिया। रविकांत वर्ष 2018 में सेना के सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। उस समय वह गांव व आस पास खुद को कर्नल बताकर बेरोजगारों से वसूली करने लगा था। तब ही उसे फर्जीवाड़े में चंदौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जेल से छूटने के बाद उसने वर्ष 2022 में इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उसने 22 युवकों को अग्निवीर भर्ती और सेना के नर्सिंग स्टॉफ में भर्ती कराने का झांसा देकर 22 करोड़ों रुपये की वसूली की। इन लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया था। इस शिकायत पर ही एसटीएफ ने कार्रवाई की। रविकांत के साथी सेना में सूबेदार ध्रुव की तलाश की जा रही है। एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक रविकांत चंदौली के र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.