रांची, फरवरी 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। मोरहाबादी में लक्ष्य एकेडमी और रांची रिवोल्ट जनमंच द्वारा रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के लिए चयनित झुंपा विश्वास, हर्ष वर्मा और करण केसरी को मुख्य अतिथि डीजीपी (रेल) अनिल पाल्टा ने सम्मानित किया। अनिल पाल्टा ने कहा कि अटूट प्रतिबद्धता, समर्पण और कड़ी मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करना संभव है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि समाज की नकारात्मकता के बावजूद यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, तो मंजिल अवश्य मिलती है। संयोजक डॉ. प्रणव कुमार बब्बू, निदेशक अनुप यादव ने शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.