चम्पावत, फरवरी 17 -- चम्पावत। एसएसबी पंचम वाहिनी का भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। अंतिम दिन सीमांत मढुवा और रौसाल गांव में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के 280 युवक और युवतियों को सेना भर्ती का प्रशिक्षण दिया। एसएसबी कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम के निर्देशन में मंगलवार को सीमा से लगे मढुवा और रौसाल में युवक और युवतियों को सेना भर्ती का प्रशिक्षण दिया गया। इससे पूर्व टीम ने सेलागाड़, चूका, तरकुली, आमनी, तामली, पोलप में भी युवाओं को सेना भर्ती की जानकारी दी। उप कमांडेंट सुदेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ना तथा केंद्रीय सशस्त्र बलों में सेवा का अवसर देना है। कार्यक्रम उप कमांडेंट शिव राम, सुनीता टम्टा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.