लखनऊ, मई 29 -- सेना पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कोई भी राहत देने से इनकार कर दिया है। राहुल गांधी के विरुद्ध लखनऊ की जिला अदालत में परिवाद दाखिल करते हुए आरोप लगाया गया है कि न्याय यात्रा के दौरान उन्होंने सेना पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए तमाम बातें कही थीं, जिनमें उनके द्वारा यह भी कहा गया था कि चीनी सैनिक हमारे सैनिकों की पिटाई कर रहे हैं। उक्त परिवाद पर अवर न्यायालय ने उन्हें बतौर अभियुक्त तलब किया है। गुरुवार को हुई सुनवाई के पश्चात न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने राहुल गांधी की उक्त याचिका को खारिज कर दिया। कांग्रेस नेता के अधिवक्ता प्रांशु अग्रवाल की दलील थी कि परिवाद पत्र को पढ़ने से ही आरोप मनगढ़ंत किस्म के प्रतीत हो रहे हैं। यह भी दलील दी गई थी कि राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.