बुलंदशहर, जून 11 -- प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया ने कहा कि पिछले 11 वर्ष में सड़कें गड्ढे मुक्त हो गई हैं। चूल्हे पर रोटी बनाने वाली हमारी माताएं-बहनें अब गैस चूल्हे पर रोटी पका रही हैं। आतंकवाद के विरोध ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से भारत की सेना ने घर में घुसकर आतंक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। बुधवार को नगर के विराट फार्म हाउस में केंद्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर आयोजित भाजपा की प्रोफेशनल मीट को पूर्व मंत्री एमएलसी अशोक कटारिया बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले पूर्व मंत्री अशोक कटारिया, सांसद डॉ. भोला सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने जिला कार्यालय पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि सांसद डॉ. भोला सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय सह कोषाध्यक्ष हिमांशु मित्तल रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.