बरेली, जनवरी 17 -- सेना दिवस के अवसर पर मिलिट्री अस्पताल में राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि यूबी एरिया के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा (एवीएसएम) ने फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान किए गए विशाल तिरंगे का ध्वजारोहण किया। यह समारोह यूबी एरिया के एमजी मेजर जनरल जसविंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें यूबी एरिया के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल आईएस गिल, चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर ललित मोहन सहित अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने त्रिवर्ण वाटिका का उद्घाटन भी किया। यह वाटिका उत्तर भारत क्षेत्र के आर्मी मेडिकल कोर के चार वीरता पदक पुरस्कार विजेताओं को समर्पित है, जिनकी वीरता और योगदान को स्थायी रूप से संजोया गया है। इनमें कैप्टन अंशुमान सिंह (की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.