प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- प्रयागराज। नई रेलवे लाइन बिछाने के लिए सेना से परेड मैदान में ली गई जमीन के बदले भूमि देने के लिए रेलवे ने झूंसी स्टेशन के पास अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ढहा दिया। रेलवे की भूमि पर लगभग डेढ़ दर्जन छोटे-बड़े अ‌वैध निर्माणों को तोड़ने से पहले रेलवे ने वहां रहने वालों को नोटिस दिया था। नोटिस में अवैध कब्जा धारकों को आठ दिसंबर तक भूमि खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया था। निर्धारित तारीख पर अवैध कब्जा नहीं हटाने पर पूर्वोत्तर रेलवे ने आरपीएफ और आरवीएनएल के सहयोग से ध्वस्तीकरण किया। गंगा पर नया पुल बनाए जाने के बाद पू‌‌र्वोत्तर रेलवे ने नई रेलवे लाइन बिछाने के लिए परेड क्षेत्र में रक्षा भूमि ली थी। भूमि के बदले पूर्वोत्तर रेलवे ने समान कीमत की जमीन झूंसी में देने का आश्वासन दिया था। जमीन के बदले जमीन देने को लेकर स...