कानपुर, नवम्बर 26 -- कानपुर। सेना के सेंट्रल कमांड को आईआईटी कानपुर डिजिटल सुरक्षा देगा। इसके लिए संस्थान के सी3आई हब के विशेषज्ञों की टीम डिफेंस को लेकर विशेष मॉड्यूल तैयार करेगी, जिससे सेना को साइबर हमलों से सुरक्षित रखा जा सके। इसको लेकर भारतीय सेना के सेंट्रल कमांड सूर्या कमांड ने आईआईट कानपुर के सी3आई हब के साथ समझौता भी किया है। इस समझौते के तहत आईआईटी के वैज्ञानिक सेना के अधिकारी व तकनीक स्टाफ को प्रशिक्षित भी करेंगे। आईआईटी कानपुर स्थित सी3आई हब के वैज्ञानिक और स्टार्टअप्स की टीम साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। वैज्ञानिकों ने कई टूल व मॉड्यूल भी विकसित किए हैं, जिनकी मदद से साइबर हमलों से बचा जा सकता है। इसी के चलते भारतीय सेना के सेंट्रल कमांड लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने सी3आई हब के प्रोग्राम डायरेक्टर ...