कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर। ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री ने सेना के लिए टेंट, बूट, स्लीपिंग बैग समेत रक्षा जरूरतों के उत्पादों की सप्लाई करने में रिकॉर्ड बना दिया है। एक साल का लक्ष्य नौ महीने में ही पूरा हो गया है और अब इसे डेढ़ गुने तक ले जाने का टारगेट है। एक जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक ओईएफ ने 630 करोड़ रुपये के ऑर्डर तैयार कर सेना को भेज दिए हैं। 500 करोड़ के सापेक्ष यह अब तक सबसे अधिक ऑर्डर है, जो ओईएफ ने पहले ही हासिल कर लिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के नौ महीने में ही 431 करोड़ के ऑर्डर पूरे हो चुके हैं। अब प्रबंधन का वित्तीय वर्ष में 600 से 700 करोड़ रुपये तक ऑर्डर की सप्लाई करने का लक्ष्य है। ओईएफ कानपुर के बढ़े राजस्व से मातृ कंपनी टीसीएल का कुल राजस्व भी पिछले वित्तीय साल के 699 करोड़ रुपये को पार करने की उम्मीद है। पिछले महीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.