मुजफ्फरपुर, मई 18 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में भाजपा मंडल की ओर से रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। मतवाला शिव मंदिर प्रांगण से निकली 251 फीट की तिरंगा यात्रा थाना चौक, सबहा चौक होते हुए सुजावलपुर चौक तक गई। वहां से वापस लौटकर सकरा रजिस्ट्री कार्यालय प्रांगण स्थित अमर शहिद बाबू अमीर सिंह स्मारक स्थल पहुंची। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, अर्जुन राम, किशन चौधरी, सचिन राम, भाजपा नेता राम कुमार झा, अंजना कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष सतीश पासवान, अशोक चौधरी, रमेश कुशवाहा, अर्जुन कुमार, प्रभात कुमार झा, टुनटुन राय, विधानचंद कुमार, जिला भाजपा महामंत्री मुकेश शर्मा व मनोज तिवारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.