मुंगेर, मई 18 -- मुंगेर, निज संवाददाता। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आतंकवाद को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान के विरूद्ध भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद शनिवार की शाम भारतीय सेना के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में भाजपा विधायक प्रणव कुमार, जिलाध्यक्ष अरूण कुमार पोद्दार, महिला जिलाध्यक्ष सुमेधा आर्या, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश जैन, संतोष पोद्दार, शंभू शरण राय सहित सैकड़ों भाजपाई शामिल हुए। शनिवार शाम 4 बजे भव्य तिरंगा यात्रा किला परिसर से आरंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग का भ्रमण करते विजय चौक पहुंचा। देशभक्ति नारों से पूरा शहर गूंजायमान होता रहा। विधायक प्रणव कुमार ने बताया कि ऑपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.