बरेली, मई 20 -- बरेली, प्रमुख संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सोमवार को भोजीपुरा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। सेना के सम्मान में जमकर नारेबाजी की। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद की सेना के नारों से भोजीपुरा गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा भोजीपुरा के भारत इंटर कॉलेज के गोल्डन बारात घर तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। पुष्प वर्षा की। हाथ में तिरंगा झंडा थामकर लोगों ने राष्ट्र प्रेम दिखाया। एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने कहा, यह यात्रा हमारी सेना के शौर्य को सम्मानित करने के लिए है। भारत का हर नागरिक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकजुट है। इस मौके पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.