नोएडा, मई 21 -- नोएडा। सेना के सम्मान में नोएडा भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा छलेरा से होती हुई कई स्थानों पर गई। सैनिक विहार मंडल की ओर से निकाली गई इस यात्रा का नेतृत्व नोएडा भाजपा महा नगरअध्यक्ष महेश चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि जब आतंकवादियों ने धर्म पूछकर सैलानियों को निर्ममता से मारा, तो भारतीय जांबाज वीर सैनिकों ने अपनी शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तान की सीमा के अंदर घुसकर आतंकवादियों के कुनबे को नेस्तनाबूद कर दिया. आज हम सभी को भारतीय सेना पर गर्व है। यह तिरंगा यात्रा सेना के सम्मान में निकाली जा रही है। काफी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। यात्रा में प्रदीप चौहान, भूपेश चौधरी, मनोज चौहान, अशोक मिश्रा, जितेंद्र मास्टर, राजपाल, राजवीर सिंह, शिव कुमार, देवेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...