सहारनपुर, मई 25 -- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य के सम्मान में गांव फंदपुरी से गांव भैरमऊ स्थित शहीद जबरसिंह की समाधी तक करीब 15 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। शनिवार को यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व कैराना के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक मुकेश चौधरी, ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी ने कहा कि भारत की सेना के पराक्रम के आगे पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व ने दुनिया को दिखा दिया कि नया भारत अपने नागरिकों की रक्षा के लिए करारा और मुंहतोड़ जवाब देना जनता है। यात्रा मे बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टरों, कारों, बाइकों पर हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते चल रहे थे। डीजे पर देशभक्ति गीत बज रहे थे। यात्रा का कईं जगहों पर फूल बरसाकर स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.