सहारनपुर, मई 12 -- शास्त्री नगर स्थित हिंदू जागरण मंच महानगर कार्यालय पर रविवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें सेना के शौर्य और पराक्रम की प्रशंसा की गई। संबोधित करते हुए प्रांत अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि देश के समक्ष बाह्य व आंतरिक सुरक्षा दोनो मोर्चों पर चुनौती बनी हुई है। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर किए गए हमलों की प्रंशसा की गई। महानगर अध्यक्ष बीर सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर शासन प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ आरके यादव, धर्मपाल कश्यप, अनुरंजन गुप्ता, रामदीप बंसल, दीपक, रजत गोयल, कंवरपाल, भानु राणा, महेंद्र शाह, मनोज और अनिल कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...