बाराबंकी, मई 17 -- बाराबंकी। शहर की सड़कों पर शनिवार की सुबह देशभक्ति का सैलाब उमड़ा। भारतीय सेना के अदम्य शौर्य को नमन करने एवं कृतज्ञता ज्ञापित करने विभिन्न सामाजिक संगठनों, पूर्व सैनिकों, छात्र-छात्राओं तथा भाजपा के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने जीआईसी ऑडिटोरियम से भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा की अगुवाई भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश व प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा ने की। पटेल चौराहा स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ शौर्य यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में शामिल लोगों के गगनभेदी जयघोष से संपूर्ण परिवेश देश भक्ति के रंग में डूब गया। प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकियों को सबक सिखाने के लिए जो निर्णय लिए हैं, वे हम सभी के लिए गर्व की बात हैं। अगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.