नई दिल्ली, मार्च 17 -- पंजाब में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी और उनके परिवार के साथ पुलिस की तरफ से कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और हाथ फ्रैक्चर हो गया। खबर है कि इस मामले में करीब एक दर्जन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया गया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। दावा किया जा रहा है कि घटना का सीसीटीवी सबूत भी है। सैन्य अधिकारी के परिवार के आरोप हैं कि पुलिस सहायता नहीं कर रही थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, घटना 14 मार्च की है। वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और उनके बेटे के साथ इंस्पेक्टर रैंक के 3 पुलिसकर्मियों ने मारपीट की है। इस घटना में अधिकारी का हाथ टूट गया है और उनके बेटे के सिर में चोटें आई हैं। फिलहाल, दोनों का पटियाला स्थित राजेंद्र अस्पताल में इलाज जारी है। घटना उस समय हुई, जब अधिकारी और उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.