फरीदाबाद, जनवरी 11 -- बल्लभगढ़। गांव डीग के लोकेश ने 9वीं एलीट मेन एंड वूमेन नेशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। 6 दिवसीय चैम्पियनशिप का आयोजन नोएडा में किया गया था। 28 साल के लोकेश ने 80-85 किलोग्राम वर्ग भार में जीत हासिल की है। लोकेश ने भारतीय सेना की तरफ से इसमें भाग लिया था। वह अभी सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। रविवार को गांव में लोकेश का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। प्रतियोगिता नोएड़ा में 4 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक हुई। प्रतियोगिता में पूरे देश से अलग-अलग राज्यों से आकर करीब 32 टीमों ने भाग लिया। इसका आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा कराया गया।चैंपियनशिप में देशभर से लगभग 350 महिला और 400 पुरुष मुक्केबाजों ने भाग लिया।प्रतियोगिता के फाइनल में लोकेश ने बीएफआई सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.