पटना, मई 10 -- बिहार में साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। साइबर ठगों ने पटना के रहने वाले सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी को अपने झांसे में लेकर उनसे 1.90 करोड़ रुपये की ठगी कर दी। शातिरों ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर यह रकम वसूली। रिटायर्ट सैन्य अधिकारी ने लालच में आकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी तो गंवाई ही, उन्होंने लोन और दोस्तों-रिश्तेदारों से रुपये उधार लेकर भी ठगों को दे दिए। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत के साइबर थाने में की। यह पटना की अब तक की साइबर ठगी की बड़ी घटनाओं में से एक है। इससे पहले डिजिटल अरेस्ट कर एक सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से 3.7 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हो चुकी है। ताजा मामले में साइबर ठगी के पीड़ित पटना निवासी कुछ दिन पहले ही सेना से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट में उन्हें जो रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.