सिद्धार्थ, मई 8 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। भारतीय सेना के जवानों की ओर से पाकिस्तान के आंतकी ठिकानों पर किए एयर स्ट्राइक से बुद्धभूमि के लोग भी काफी खुश हैं। जांबाज सैनिकों के पराक्रम से लोगों का सीना फूल गया। वहीं जिले से सटी नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट कर चप्पे पर नजर रखनी शुरू कर दी गई है। किसी प्रकार की घुसपैठ को रोकने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है। बगैर जांच के भारतीय सीमा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सुरक्षा कर्मी परंपरागत मार्गों के साथ गैरपरंपरागत मार्गों पर निगहबानी तेज कर दिए हैं। सीमा पार से आने वाले वाहनों, पद यात्रियों की जांच की जा रही है। सबके पहचान पत्र देखे जा रहे हैं। उनसे भारत में प्रवेश का मकसद पूछा जा रहा है। सारी बातें साफ होने व सुरक्षा एजेंसियों के संतुष्ट होने के बाद ही किसी को प्रवेश दिया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.