बलरामपुर, मई 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में भाजपा की ओर से शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर विशेष सम्मान दिखाया गया। इस यात्रा में शहर के विभिन्न हिस्सों से लोग शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में तिरंगा और स्लोगन पट्टिका लेकर सेना के सम्मान में नारे लगाए। भाजपा की ओर से आयोजित की गई सभा के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में रमना पार्क से तिरंगा यात्रा रवाना की गई। यात्रा सिटी पैलेस, मेजर चौराहा, चौक बाजार, सब्जी मंडी और सराय फाटक होते हुए वीर विनय चौराहा पहुंची। जहां सभी लोगों ने अमर शहीद वीर विनय कायस्था की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यात्रा में लोगों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.