सहारनपुर, मई 29 -- बेहट ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के पराक्रम एवं शौर्य के सम्मान में बुधवार को भाजपा नेताओं संग क्षेत्रवासियों ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा गांव असलमपुर बरथा से शुरु होकर गंदेवड़ चौराहे पर पहुंची यहां से विभिन्न गांवों से होते हुए बहरामपुर कांसेपुर स्थित कारगिल शहीद बिंदरपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में सेना के पराक्रम एवं शौर्य से हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से भरा हुआ है। तिरंगा यात्रा में अभय राणा, साहब सिंह पुंडीर, बेहट मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सैनी, साढ़ौली कदीम मंडल अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, बबलू कुमार एडवोकेट आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.