गाजीपुर, जनवरी 27 -- मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के कनुआन गांव निवासी सेना के जवान 32 वर्षीय रोशन यादव पुत्र राजेन्द्र यादव की रविवार को ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से श्रीनगर में निधन हो गया। मंगलवार को सेना के जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को हंसराजपुर बाजार, मनिहारी, शादियाबाद होते हुए उनके गांव पहुंची। जयकारों और तिरंगों से पूरा गांव पट गया था। अंतिम यात्रा में सैकड़ों युवा तिरंगे लहराते हुए जयकारे लगाए और शहीद की शहादत को याद रखने का संकल्प लिया। रास्ते भर लोगों ने जवान को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। रोशन यादव सन 2014 में भारतीय सेना में नायक के पद पर भर्ती हुए थे। उनके पार्थिव शरीर के साथ आए सेना के जवानों ने सलामी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...