गंगापार, दिसम्बर 24 -- क्षेत्र के पचदेवरा गांव में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब भारतीय सेना के जवान 35 वर्षीय नायक अनूप सिंह का बीमारी के कारण निधन हो गया। नायक अनूप सिंह का सोमवार देर रात लखनऊ स्थित सैनिक अस्पताल कमांड में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और क्षेत्र में गम का माहौल छा गया। मृतक नायक अनूप सिंह वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत थे और उनकी तैनाती पंजाब के अबोहर जिले में थी। मंगलवार देर रात उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पचदेवरा लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग जुटे। बुधवार को श्रृंग्वेरपुर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सेना के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और सलामी के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। परिजनों ने ब...