जौनपुर, फरवरी 10 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी भारतीय थल सेना के जवान की मां को कट्टा दिखाकर धमकी देने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। रामगढ़ गांव निवासी अमित मिश्रा भारतीय थल सेना में पिछले कई वर्षों से सेवारत हैं। चीन की सीमा पर उनकी तैनाती है। उनकी माता आशा मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। बेटा सीमा पर देश की सुरक्षा में लगा है घर पर वह अकेली रहती हैं। उनका आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी संजय पाण्डेय व अवधेश पाण्डेय जबरन जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं। आशा मिश्रा के अनुसार शुक्रवार को आरोपी अपने परिवार के साथ उनके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर संजय पाण्डेय अवैध असलहा निकालकर जान से मारने...