विकासनगर, जून 14 -- तहसील त्यूणी के ग्राम रायगी निवासी भारतीय सेना में कार्यरत जवान दीपक थापा को त्यूणी पुलिस द्वारा बेवजह बेरहमी से मारपीट करने के विरोध में क्षेत्रीय विधायक ने मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। अन्यथा उन्होंने आगामी 18 जून को थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है। क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव गृह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को पत्र भेजकर बताया कि उनके गृह क्षेत्र त्यूणी के रायगी गांव निवासी दीपक थापा सेना में तैनात हैं व वर्तमान में अवकाश पर घर आए हुए हैं। जवान दीपक को त्यूणी पुलिस 12 जून की मध्य रात्रि झूठे आरोप में उठाकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.