पटना, फरवरी 11 -- सियाचिन में तैनात सेना के जवान रंजीत कुमार की पत्नी रिंकू कुमारी से ट्रेन में सोमवार को 25 लाख रुपये के गहने चोरी हो गई थी। मामले में बुधवार को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 10 सदस्य पकड़े गए और चोरी हुए जेवरात भी बरामद कर लिये गये। पुलिस ने पश्चिम बंगाल और धनबाद में छापेमारी कर गिरोह आठ महिलाओं के साथ दो पुरुषों को दबोचा है। गिरफ्तार महिलाओं में अमृता पासी उर्फ उपीना पासी, सितारा पासी, मेथुनी पासी, पूजा पासी, नेहा पासी, मनीषा कुमारी, बिच्छुआ पासी, जुगनी पासी शामिल हैं। इनके अलावा गिरोह के दो पुरुष सदस्य विजय पासी और करण पासी को भी गिरफ्तार किया गया। सभी पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान स्थित कुल्टी थाना के बीरी डंगाल के रहनेवाले हैं। वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.