आजमगढ़, फरवरी 6 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सुहवल गांव निवासी सेना के जवान की दो दिन पूर्व हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। गुरुवार की रात में शव घर आने पर कोहराम मच गया। शुक्रवार को सैनिक सम्मान के साथ गाजीपुर में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जहानागंज क्षेत्र के सुहवल गांव निवासी प्रेम शंकर चतुर्वेदी आर्मी में सूबेदार के पद पर कार्यरत थे। उनकी तैनाती सिकंदराबाद में थी। परिजनों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान एक सप्ताह पूर्व उन्हें हार्ट अटैक आया था। अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बुधवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। गुरुवार की रात में उनका शव आर्मी के जवान दो सैन्य वाहनों से लेकर पैतृक गांव सुहवल आए। घर पर शव आते ही परिजनों की चीख पुकार से कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग ...