नई दिल्ली, मई 25 -- भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से देश की सत्ताधारी सरकार और विरोधी पार्टियां लगातार बयानबाजियां कर रही हैं। ये बयान सरकार और सेना का समर्थन करने के साथ-साथ केंद्रीय नेतृत्व पर सवाल करने से जुड़े भी हैं। इधर आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी द्वारा दिए गए बयान के बाद सवाल करते हुए मीडिया में टिप्पणी की है। संजय सिंह ने कहा- प्रधानमंत्री अब ऑपरेशन सिंदूर को बेच रहे हैं, वह इसके नाम पर वोट मांग रहे हैं। मैं तो कहूँगा कि उनकी नसों में नौटंकी बह रही है। दरअसल पीएम मोदी ने राजस्थान के बीकानेर में दिए अपने भाषण में कहा था- मोदी का दिमाग ठंडा रहता है, लेकिन मोदी का लहू गर्म होता है। अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं गर्म सिंदूर बह रहा है। इसी बयान पर भी विपक्षी दल के नेता मोदी समेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.