कोटद्वार, फरवरी 28 -- मिशन सांस्कृतिक कोटद्वार ने सेना की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में संयोजक सुनील बहुखंडी ने कहा कि 1958 में आमपड़ाव स्थित सेना की 7.55 एकड़ भूमि में 2.08 एकड़ भूमि नगर पालिका ने लीज पर ली थी। वर्ष 1977 के बाद इस भूमि के लीज का नवीनीकरण नहीं किया गया। कहा कि नगर पालिका प्रशासन ने लीज की भूमि में से 0.58 एकड़ भूमि राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 नगर क्षेत्र को दे दी। अवशेष भूमि सेना को वापस लौटाने के बजाय नजूल भूमि बनाकर खुर्दबुर्द करने का प्रयास किया गया। कहा कि वर्तमान में सेना की करीब 1.5 एकड़ भूमि पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने अतिक्रमण किया है। जिससे आर्मी कैंप की सुरक्षा भी संवेदनशील बनी हुई है। ज्ञापन में उन्होंने सेना की भूमि को अतिक्रमण मुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.