ललितपुर, दिसम्बर 30 -- ललितपुर। आने वाले वर्ष 2026 में सांसद, सदर विधायक और जिलाधिकारी के प्रयासों से शहर के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही हैं। इसके आस पास खाली पड़ी सेना की भूमि पर बेहतरीन आवासीय कालोनी विकसित होंगी, जिससे शहरवासियों के लिए विकसित क्षेत्र में घर के विकल्प खुलेंगे और माफिया की मनमानी पर लगाम भी लगेगी। जनपद स्थित शहर की आबादी और आस पास के ग्रामीण इलाकों में सेना की काफी जमीन है। यह भूमि वर्षों से अनुपयोगी पड़ी है जबकि प्रशासनिक अमले के पास शहर के विकास को भूमि की उपलब्धता नहीं है। इस भूमि की देखरेख के लिए सेना ने भी अपने अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती कर रखी है। सिवनीखुर्द, रामनगर, इलाईट चौराहा आदि इलाकों में 14 जगहों पर सेना की 273 एकड़ जमीन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि इससे शहर का विकास प्रभावित हो रहा ...