रुडकी, अगस्त 9 -- कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी सेना के सूबेदार के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लापता के पिता की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मीरपुर निवासी विपिन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र सचिन कुमार सेना में सूबेदार है। जो वर्तमान में सूरजगढ़ में तैनात है। सचिन कुमार 6 अगस्त को घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से लापता सूबेदार की काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.