बहराइच, अप्रैल 30 -- बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला इकाई बहराइच एवं बुद्धिजीवी नागरिक जनों ने भगवान परशुराम की जयंती मनाई। संगठन संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र, समाजसेवी अवनीन्द्र पाण्डेय एडवोकेट आदि ने विचार रखे। उत्तम पाण्डेय,विनय तिवारी,शुभम पाण्डेय, शिव प्रकाश तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, मनीष गौड़,शिव शरण गौड़, सूफियान अली सहित तमाम परशुराम भक्त मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...