बलिया, अक्टूबर 3 -- रेवती। स्थानीय ब्लाक के चौबेछपरा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. बच्चा तिवारी की पुण्यतिथि शुक्रवार को उनके आवास पर सादगी के साथ मनाया गया। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर विजन कुमार चौबे, विनय कुमार तिवारी, अशोक प्रधान, वीरेश कुमार तिवारी, दीनदयाल शुक्ल, संदीप पासवान, राजेश रजक, प्रधान सुनैना तिवारी, चंद्रकला तिवारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...